देवरी खवासा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ प्रवेशोत्सव हर्षाेल्लास और उत्साह के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रियंका देवड़ा, शैलेंद्र जोशी एवं ईश्वरलाल प्रजापति ने विधिवत पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात कक्षा 6वीं में नवप्रवेश लेने वाले चार विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए विद्यार्थियों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई। बच्चों को मिठाई वितरित की गई तथा उनकी पसंद की कुल्फी खिलाकर प्रवेशोत्सव को यादगार बनाया गया।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।