गरोठ। बोलिया स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2026 का प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में नवीन विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि संदीप सिंह जादौन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
नवप्रवेशित बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस संबंध में प्राचार्य अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है।