नीमच। जिले में 31 मार्च 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जन अभियान परिषद नीमच के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्यामलाल मालवीय एवं परामर्शदाता कपिल सर के मार्गदर्शन में कंबल फैक्ट्री के पीछे स्थित श्रीनाथ कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 1 में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों को एकत्रित कर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर लोगों को पानी के महत्व, उसके सही उपयोग और संरक्षण के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही सभी को शपथ दिलाई गई कि वे पानी को व्यर्थ नहीं बहाएंगे और उसका सदुपयोग करेंगे।
विद्यार्थियों द्वारा आसपास के घरों एवं प्याऊ स्थलों के पास नारे लेखन कर भी जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में जल बचाव के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली।