BREAKING NEWS
लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 4:36 pm
KHABAR : कलेक्टर गर्ग ने संजय गांधी उद्यान में पुस्तक मेले का किया शुभारंभ, 20 स्टालों के साथ मेले में दिखा उत्साह, पुस्तक बैंक में अभिभावक और विद्यार्थी बढ़ चढ़कर कर रहे पुस्तकों का दान, पढे़ पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान (पं. मदनलाल जोशी सभागृह) में आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी बघेल, सीएसपी मंदसौर, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पुस्तक विक्रेता, पत्रकार उपस्थित रहे।


यह पुस्तक मेला 5 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं द्वारा लगभग 20 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां शैक्षणिक पुस्तकों, कॉपियों एवं अन्य सामग्री पर विशेष छूट दी जा रही है। निजी प्रकाशनों की पुस्तकों पर 15%, कॉपियों पर 30% तथा शैक्षणिक सामग्री पर 10% की छूट उपलब्ध है। एनसीईआरटी की पुस्तकें नेट रेट पर प्रदान की जा रही हैं। साथ ही करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


मेले में स्थापित पुस्तक बैंक विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें विद्यार्थी एवं अभिभावक स्वप्रेरणा से अपनी पुरानी पुस्तकें दान कर रहे हैं। ‘अपना घर’ की बालिकाओं द्वारा 11वीं, 9वीं एवं द्वितीय कक्षा की पुस्तकें दान की गईं, जिस पर कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए बधाई दी।


कलेक्टर गर्ग ने निर्देश दिए कि पुस्तक बैंक में पुस्तकों का व्यवस्थित प्रदर्शन किया जाए तथा कक्षा-वार रैक बनाकर उन्हें सजाया जाए, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से पुस्तकें उपलब्ध हो सकें।


उन्होंने बताया कि मेले में एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल बैग, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुलभ दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।


कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ लें तथा नई कक्षा में प्रवेश करने वाले विद्यार्थी अपनी पुरानी पुस्तकें पुस्तक बैंक में दान कर जरूरतमंद बच्चों की सहायता करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE