BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 4:53 pm
NEWS : वंडर सीमेंट लि. में वंडर क्रिकेट मेनिया, सीज़न-4 का समापन, वंडर सुपर जायंट्स बनी टूर्नामेंट की चौंपियन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर निम्बाहेड़ा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट ‘‘वंडर क्रिकेट मेनिया सीज़न-4’’ का समापन समारोह उत्साह के साथ आयोजित हुआ। टूर्नामेन्ट का समापन समारोह नितिन जैन, यूनिट हेड, वंडर सीमेंट लि. के मुख्य आतिथ्य तथा अरुणा जैन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान यूनिट हेड श्री जैन ने अपने संबोधन में वंडर सीमेंट में कार्यरत कार्मिकों की सभी 16 ही क्रिकेट टीमों के खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह जीत वंडर सीमेंट की जीत है, क्योंकि हर खिलाड़ी वंडर सीमेंट के लिए खेला हैं। टूर्नामेन्ट में सभी खिलाड़ियों ने आपसी सामंजस्य के साथ अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए साबित किया है, कि हम चाहे खेल के मैदान में हो या कार्यक्षेत्र में, कही भी पीछे नहीं हैं। टूर्नामेन्ट के समापन के अवसर पर अमित मेहता, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) तथा राजेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष (प्रोसेस) भी मंच पर उपस्थित थे।


वंडर सीमेंट के प्रतिनिधि ने बताया कि टूर्नामेन्ट के अंतिम दिन क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल मैच खेले गए तथा टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच ’वंडर सुपर जायंट्स एवं वंडर किग्स इलेवन के मध्य हुआ। जिसमें वंडर सुपर जायंट्स ने टूर्नामेन्ट में सात विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने टीम प्रभारी श्रीकान्त त्रीपाठी एवं कप्तान निर्मल धाकड़ के नेतृत्व में पुरे टूर्नामेन्ट में अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया तथा फाइनल में भी विजेता टीम के बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों ने श्रेष्ठ खेल से टूर्नामेन्ट अपने नाम दर्ज कराया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों सहित विभिन्न स्तरों पर खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गोविन्द मीणा एवं मीनल आमेटा को मेन ऑफ द मैच, टूर्नामेन्ट में सर्वाधिक सिक्स लगाने के लिए भुपेन्द्र कुमार वैष्णव, बेस्ट बेट्समेन हेतु मयंक सनाढ्य, बेस्ट बॉलर हेतु अजय सैनी एवं विकेट्स हैट्रिक के लिए अरविन्द जोशी, अजय सैनी, गोविन्द मीणा, प्रेमसिंह चौहान एवं शक्तिसिंह पंवार को मंच पर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को आकर्षक ईनाम तथा विजेता टीम को प्रतियोगिता की ट्रॉफी एवं टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरुस्कार से प्रोत्साहित किया गया। तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट में कम्पनी प्रबंधन द्वारा की गई उत्तम व्यवस्थाओं से टीम समर्थकों, दर्शकों एवं आर. के. नगर वासियों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनन्द लिया। टूर्नामेन्ट में खेले गए हर मैच के निष्पक्ष निर्णय के लिये सक्षम निर्णायक कमेटी, स्कोरर, कमेन्टेटर सहित डी.जे. की व्यवस्था से मैदान में दर्शकों के उत्साह देखते ही बन रहा था। 


अन्त में कम्पनी के एच. आर. विभाग द्वारा कम्पनी प्रबंधन, सम्मानित अतिथियों तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों, विभागाध्यक्षों तथा पाटनी पब्लिक स्कूल के समस्त स्टॉफ को धन्यवाद ज्ञापित कर टूर्नामेन्ट के समापन की घोषणा कि गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE