BREAKING NEWS
NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 10:49 am
KHABAR : बोरावां में स्व. सुभाष यादव की 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने दी भावभीनी यादें, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरावां में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की 80वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल निजी हेलीकॉप्टर से बोरावां पहुंचे और स्व. यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


इस दौरान सत्यनारायण पटेल ने कहा कि स्व. सुभाष यादव निमाड़ के गांधी थे। उन्होंने निमाड़ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पहले गांवों में बैलगाड़ी और कच्चे मकान हुआ करते थे, लेकिन स्व. यादव के प्रयासों से नर्मदा का पानी गांव-गांव तक पहुंचा, जिससे क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया।


पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक अरुण यादव ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार करने का प्रयास किया है। बोरावां में स्थापित उच्च तकनीकी शिक्षा संस्थानों को ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में कार्य किया गया है।


वहीं कसरावद विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि स्व. सुभाष यादव निमाड़ में आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रणेता थे। उनके द्वारा स्थापित संस्थानों में आज किसानों और मजदूरों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।


कार्यक्रम में स्व. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती दमयंती यादव, भाई राजेन्द्र यादव सहित परिजनों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मारूति रामायण मंडल द्वारा भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।


कार्यक्रम में निमाड़, मालवा और प्रदेशभर से आए लोगों ने स्व. सुभाष यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE