सनावद। बीते दिनों मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की समस्त नगर पालिका परिषदों में एल्डरमैन की नियुक्तियां शासन स्तर पर की गई इसी के चलते खरगोन जिले के सनावद नगर पालिका परिषद में भी 6 एल्डरमैन मनोनीत किए गए। जिसमें शांताबाई पवार, दिलीप सकरोदिया, संजय राठौर, नानूराम प्रजापति, रंगीलाल वर्मा, चंद्रशेखर निगम को एल्डरमैन नियुक्त किया गया।
समस्त नवनियुक्त एल्डरमेन का विधायक सचिन बिरला व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। विधायक सचिन बिरला ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा नगर के विकास को और तेज गति से किस तरह आगे बढ़ाया जा सके, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके, इसी उद्देश्य को लेकर एल्डरमेंनों की नियुक्ति हुई है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर, लक्ष्मीनारायण पटेल, मनीष शुक्ला, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।