BREAKING NEWS
BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 2:14 pm
BIG NEWS : महाकाल के दरबार पहुंचे धुरंधर एक्टर राकेश बेदी, भगवान का लिया आशीर्वाद, बोले- दर्शन कर लगा जैसे किसी और ही दुनिया में पहुंच गया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। अपने अभिनय को लेकर वे इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके रोल को काफी सराहा जा रहा है।


दर्शन के बाद चर्चा करते हुए राकेश बेदी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जय श्री महाकाल आज मैंने यहाँ महाकाल के दर्शन किए। यहाँ के पुजारी, व्यवस्थापक और सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ। इतने अच्छे दर्शन हुए कि कुछ क्षण ऐसे लगे जैसे मैं किसी और ही दुनिया में पहुँच गया हूँ। वो पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि वे कुछ साल पहले भी उज्जैन आए थे। राकेश बेदी ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब यहाँ आने पर ऐसा लगता है जैसे किसी नई जगह पर आ गए हों। उन्होंने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए महाकाल के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE