नीमच। रोजगार संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2026-27 के लिए ‘युवा संगम’ रोजगार एवं स्वरोजगार मेलों का माहवार वार्षिक कैलेंडर निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार विभिन्न स्थानों पर इन मेलों का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को आईटीआई जावद, 21 मई 2026 को आईटीआई मनासा, 24 जून 2026 को आईटीआई रामपुरा तथा 23 जुलाई 2026 को आईटीआई नीमच में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र (डीआईसी) नीमच, 24 सितंबर 2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद, 15 अक्टूबर 2026 को आईटीआई जावद, 19 नवंबर 2026 को आईटीआई मनासा, 17 दिसंबर 2026 को आईटीआई रामपुरा, 21 जनवरी 2027 को डीआईसी नीमच, 25 फरवरी 2027 को पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद एवं 18 मार्च 2027 को आईटीआई नीमच में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
इन मेलों के सफल आयोजन, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के लिए जिला पंचायत सीईओ द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।