BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 6:46 pm
BIG REPORT : नीमच जिले ने रचा नया कीर्तिमान, खनिज राजस्व में अव्वल, उज्जैन संभाग में पाया प्रथम स्थान, अवैध उत्खनन पर सख्ती, पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 55.84 करोड़ की वसूली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के कुशल नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जिले ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है।

जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर की गई सख्त कार्यवाहियों के चलते वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग ने पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ष 2020-21 में 136, 2021-22 में 171, 2022-23 में 180, 2023-24 में 173 तथा 2024-25 में 227 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2025-26 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के कुल 231 प्रकरण दर्ज किए गए, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

इन प्रकरणों में 1.82 करोड़ रुपए का दंड अधिरोपित किया गया, जिसमें से 1.66 करोड़ रुपए की वसूली भी की जा चुकी है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है।

इसी प्रकार खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 55.84 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर नीमच जिले को उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान दिलाया गया है।

इन उपलब्धियों में प्रभारी खनि निरीक्षक सुनील जाधव सहित खनिज विभाग के समस्त अमले का विशेष योगदान रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE