मंदसौर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2, 3 एवं कक्षा 5 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभिभावक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए पंजीयन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल 2026 तक चलेगी। आवेदन का समय प्रतिदिन प्रातः 8.00 बजे से 11.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभिभावकों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर आवेदन जमा करना होगा। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए समय पर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें।