नीमच। जिला आबकारी अधिकारी नीमच ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए शेष 25 मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर/ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से 3 अप्रैल को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड करने एवं ऑफर जमा करने की अवधि 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से शुरू होकर 3 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे तक रहेगी।
ई-टेंडर कम ऑक्शन के प्रपत्र खोलने की प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:05 बजे से प्रारंभ होगी।
विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला आबकारी कार्यालय, नीमच से संपर्क कर सकते हैं।