नीमच। मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) वर्ग के अभ्यर्थियों से विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना के अंतर्गत विदेश में उच्च शिक्षा, शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, पीएचडी एवं स्नातकोत्तर अध्ययन हेतु चयनित अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
वर्ष 2025-26 के आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों का चयन वर्तमान प्रचलित योजना एवं नियमों के प्रावधान अनुसार किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट अथवा कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, 59 ए, आदि भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल, संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, तथा सहायक आयुक्त एवं जिला संयोजक, जनजातीय कार्य, नीमच कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।