चित्तौड़गढ़। विश्व नवकार महामंत्र दिवस-2 के उपलक्ष्य में आयोजित कलश एवं रथ यात्रा आज प्रातः 8ः30 बजे मांगलिक धाम, चित्तौड़गढ़ पहुँची, जहाँ जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) चित्तौड़गढ़ चौप्टर एवं इसकी इकाइयोंक-जीतो लेडीज विंग एवं जीतो यूथ विंगक-के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर रथ यात्रा का विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर विश्व शांति की कामना की गई। उपस्थित जनसमूह को 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक नवकार मंत्र जाप के लिए आमंत्रित किया गया। सभी जैन समाज के भाई-बहनों से अनुरोध किया गया कि वे प्रातः 8ः15 से 9ः15 बजे तक एक घंटे का नवकार मंत्र जाप कर इस महाअभियान में सहभागी बनें।
रथ यात्रा के स्वागत में जीतो चित्तौड़गढ़ चौप्टर के अध्यक्ष सोहनलाल पोखरना, मुख्य सचिव रोशन लाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद मेहता सहित सभी डायरेक्टर्स एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया, उमा सुराणा, ज्योति चंडालिया, मधु मट्ठा, अंजु कोठारी, कल्पना मेहता, अर्चना पोखरना, भामिनी मेहता स्नेहा ढीलीवाल प्रेमलता बोहरा एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र दोषी, वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष किरण डांगी, साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष रोशन लाल लोढ़ा, शांत क्रांत संघ के अध्यक्ष सुरेश लोढ़ा, श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष सांवरमल बोलीया, विद्यासागर मांगलिक धाम के अध्यक्ष महेंद्र टोंगिया, अनिल सिसोदिया, आदित्येन्द्र सेठिया, संजय दिलीवाल हंसराज पोखरना,पारस चंडालिया, मनीष अंबानी चन्दन तलेसरा सहित यूथ विंग से आदित्य ढीलीवाल, मिहिर बाघमार,एवं कमेटी के सभी सदस्यों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मांगलिक धाम पहुँची। कार्यक्रम के अंत में जीतो चित्तौड़गढ़ के मुख्य सचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए 9 अप्रैल को आयोजित नवकार मंत्र जाप में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु आग्रह किया गया।