BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 11:02 am
BIG NEWS : नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार को बीजेपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने देर रात जारी की सूची, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, बधाईयां देने वालों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया एवं प्रवक्ता टीम का विस्तार किया है। इस सूची में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा गुरुवार देर रात सूची जारी की गई।

इस सूची में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह-मीडिया प्रभारी एवं 47 पैनलिस्ट शामिल किए गए हैं, जिनमें 10 वर्तमान विधायक भी सम्मिलित हैं।

दिलीप सिंह परिहार की नियुक्ति को उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है, जबकि यशपाल सिंह सिसोदिया को पुनः जिम्मेदारी दिए जाने को पार्टी के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह टीम सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन की मीडिया रणनीति को और मजबूत करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE