BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 11:21 am
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर अर्पित किए पुष्प, श्रद्धांजलि देते हुए कहा- शासन सुख-दुख में साथ, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी श्रद्धांजलि दी। विगत दिवस कनाडा में गुरकीरत सिंह मनोचा की असामयिक मृत्यु हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के प्रयासों से कनाडा से भारत लाया गया है।


मुख्यमंत्री का बयान 
सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन प्रदेशवासियों के सुख-दुख के हर पल में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बाबा महाकाल से स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना भी की।


अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलिरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


14 मार्च को कनाडा में हुई थी हत्या
गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च 2026 को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन (ब्रिटिश कोलंबिया) में कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही परिजन शव को उज्जैन लाने के लिए प्रयासरत थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE