BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 11:57 am
BIG NEWS : कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल से खत्म, विधानसभा सचिवालय से गजट नोटिफिकेशन जारी, उपचुनाव का रास्ता साफ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के दतिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। राजपत्र में प्रकाशन के बाद सदस्यता को लेकर जारी संशय की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसी के साथ ही अब दतिया विधानसभा में उपचुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है।


गुरुवार, दिनांक 2 अप्रैल, 2026 (चैत्र 12, 1948)
क्रमांक 6709 / मप्रविस-16/विधान/2026. मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 22-दतिया से निर्वाचित सदस्य, राजेन्द्र भारती के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश दिग्विजय सिंह (पीसी एक्ट) सीबीआई-09 (सांसद/विधायक मामले) राउज एवेन्यू जिला न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा प्रकरण क्रमांक एससी/06/2025 पर पारित निर्णय दिनांक 02 अप्रैल, 2026 द्वारा अपराध सिद्ध होने के फलस्वरूप दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किये जाने के कारण मान, सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 10 जुलाई, 2013 के पालन में संविधान के अनुच्छेद 191 (1) (ब) सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 के तहत राजेन्द्र भारती उक्त तिथि अर्थात् दिनांक 02 अप्रैल, 2026 से विधान सभा की सदस्यता से निरर्हित हो गए हैं। अतः मध्यप्रदेश विधान सभा में एक स्थान रिक्त हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE