BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 12:22 pm
KHABAR : ग्वालियर में दिखा सौहार्द का अनोखा नजारा, हनुमान जन्मोत्सव पर मुस्लिम समाज ने ढोल बजाकर की फूलों की वर्षा, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर में हनुमान जन्मोत्सव पर राम-हनुमान रथ यात्रा निकाली गई,जहाँ सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत बानगी देखने मिली। मुस्लिम भाइयों ने देर रात यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं मुस्लिम बच्चों ने स्वागत में ढोल बजाए,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा में 28 मुखी काली मसानी और बाहुबली हनुमान की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।


दरअसल हर वर्ष को भांति संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर, गोलपाड़ा में पांच दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव के तीसरे दिन यानी हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कोटेश्वर मंदिर से शुरू हुई विशाल राम हनुमान रथ यात्र’ को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भगवान की आरती उतारकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने सांप्रदायिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया।


कोटेश्वर से किलागेट तक मुस्लिम बाहुल्य इलाके के मार्ग में जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की,वहीं छोटे छोटे मुस्लिम बच्चों ने ढोल बजाकर यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा का समापन देर रात हजीरा स्थित इंटक मैदान पर हुआ। चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि इस बार 28 मुखी काली मसानी की झांकी पहली बार ग्वालियर की सड़कों पर उतरी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा बाहुबली हनुमान और सिंदूरी हनुमान की भव्य झांकियां और वानर सेना की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE