नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सिविल सर्जन एमएस पाटिल की अध्यक्षता में गठित 7 सदस्यीय हेल्थ ऑडिट टीम द्वारा शिशु गृह एवं बाल गृह नीमच में आश्रित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
टीम ने बच्चों के हेल्थ कार्ड का परीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्र की। शिशु गृह में 1 बालिका तथा बाल गृह में वर्तमान में 5 बालक आश्रित हैं। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पर वे पूर्णतः स्वस्थ पाए गए और किसी प्रकार की बीमारी नहीं पाई गई।
हेल्थ ऑडिट टीम द्वारा पूर्व में किए गए मेडिकल परीक्षण, उपलब्ध पोषण, संतुलित आहार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। इस संबंध में जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या द्वारा दी गई।