BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 12:57 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सैलाना महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, रैली, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम/सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. पाटीदार के मार्गदर्शन एवं अभियान प्रमुख प्रो. आशा राजपुरोहित के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जन-जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के तहत निबंध, भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के पश्चात महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने नारों एवं तख्तियों के माध्यम से जल संरक्षण एवं नदियों की स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। प्रो. आशा राजपुरोहित ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रो. अनुभा कानडे, क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव, प्रो. भरत नागर, डॉ. कल्पना जयपाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE