उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संवाद बैठक का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड तराना,जिला उज्जैन के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, बोरदामांडा द्वारा एवं नवांकुर संस्था सुंदर स्मृति शिक्षण समिति दुधली द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।
प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कमल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आमजन एवं राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों में जनजागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य का कार्य बताते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।जल के महत्व को बताते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने और उसके संवर्धन के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि तालाब गहरी करण के लिए एक योजना बनाये ग्राम चौपाल कर तथा तालाब की उपजाऊ मिट्टी प्रत्येक किसान अपने खेत में डाले गांव की नदियों पर सामूहिक श्रमदान करें। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय दीक्षित द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जल संरक्षण पर कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी करें।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड समन्वयक संदीप मालवीय ने भी उपस्थित लोगों से धरती सुपौषण संरक्षण पर चर्चा की तथा कार्यक्रम में उपस्थित, प्रस्फुटन समिति सचिव जितेन्द्र चौधरी , रोजगार सहायक जितेन्द्र राणावत , समिति सदस्य पीरूलाल चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आभार मुकेश चौहान ने माना।