BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 2:23 pm
NEWS : व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित, आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किए आदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में हुए चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा फरार आरोपी रमता राम की तलाश एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उस पर 50 हजार रुपये के इनाम राशि की घोषणा की गई है।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में संलिप्त आरोपी रमता राम घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं तथा तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है।


आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी पर पूर्व में जारी 25 हजार रुपये के ईनाम की राशि मे बढ़ोतरी हेतु आईजीपी उदयपुर को की गई अनुशंसा पर आईजीपी द्वारा ईनामी राशि मे बढ़ोतरी करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई भी व्यक्ति फरार आरोपी  रमता राम को बंदी बनाने, बंदी करवाने या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देता है जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी फरार आरोपी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वह तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संपर्क नंबर 01472-240006, हेल्पलाइन नंबर 94604-25643, पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ 01472-241060 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 73004-53344 को सूचित करें, ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE