BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 4:29 pm
NEWS : भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान, एक माह की कार्ययोजना तैयार, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक परंपराओं को आघात पहुंच रहा है। इसी विषय को लेकर स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई।

लोकतंत्र विरोधी रवैये का आरोप-
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में प्रशासक नियुक्त कर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है, जिससे आमजन पर मनमर्जी थोपी जा रही है और विकास कार्य ठप पड़े हैं।

‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान-
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक माह की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पदाधिकारी वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर बैठकें लेकर जनजागरण करेंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर-
बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल एवं इकाई अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके सशक्त होने से ही पार्टी मजबूत होगी।

धरना-प्रदर्शन की भी रणनीति
नेताओं ने कहा कि आगामी समय में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किए जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी।

कई नेताओं ने किया संबोधित-
बैठक को पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पीसीसी सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, हनुमंत सिंह बोडा, पूर्व सभापति संदीप शर्मा, वरिष्ठ नेता सुमन सुवालका, गौतम विजयवर्गी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजय राव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अहसान पठान ने किया। बैठक में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत राज प्रतिनिधि एवं नगर निकाय के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE