नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की पहल पर जिले में संचालित ‘हमारी आंगनवाड़ी दृ पोषण भी, पढ़ाई भी’ नवाचार के तहत जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव द्वारा सैम श्रेणी के 46 बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित की गई।
जानकारी के अनुसार नीमच शहर में 46 बच्चों को सैम श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रति न्यूट्री बास्केट 715 की दर से कुल 32,890 की राशि से न्यूट्री बास्केट प्रदान की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया कि इस नवाचार के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में अधोसंरचना, प्री-स्कूल शिक्षा गतिविधियों, कुपोषण उन्मूलन एवं अन्य संबंधित पहलुओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है।