BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 5:55 pm
KHABAR : पावागढ़, अंबाजी और सांवरिया जी के लिए निकला मातृशक्ति का भव्य काफिला, गांव में गूंजी “हरे राम हरे कृष्ण” की धुन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन।​ जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम टेमला धार्मिक संकीर्तन का पर्याय बनता जा रहा। आज एक हजार मातृशक्ति गांव की महिलाए, गृहणियां, युवतियां, बुजुर्ग महिलाए देवशक्ति की यात्रा पर रवाना हुई। गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं अंबिका जी मंदिर में दर्शन के बाद सभी महिलाए पीले वस्त्र में भजन कीर्तन करते हुए  बसों से गुजरात की मातारानी पावागढ़, अंबाजी एवं सांवरिया जी दर्शन को रवाना हुई। पूरे गांव ने एक हजार महिलाओं के इस समूह को आतिशबाजी और पुषवर्षा कर धार्मिक यात्रा पर रवाना किया। 


गांव की गलियों से संकीर्तन करते हुए निकली तो गांव में धर्म की गंगा बह निकली। आगे आगे  आतिशबाजी, पुष्पवर्षा के साथ महिलाओं का कारवां  हरे राम हरे कृष्ण के भजन करती देवशक्ति दर्शन को निकल पड़ा। 


अवसर गांव टेमला में श्रीकृष्ण चौतन्य संकीर्तन मंडल टेमला द्वारा 50 वर्षों से गांव के  लक्ष्मीनारायण मंदिर में अनवरत संकीर्तन चलता आ रहा है। 


उसी अटूट विश्वास का यह महापर्व स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक और बालकृष्ण पाटीदार के ग्राम टेमला में यह भक्ति की बयार को उनके पुत्र नितिन पाटीदार संभाले हुए है। पूरी यात्रा मार्ग को मय सेवाओं के साथ यह पूर्ण कराते है।  


सरकार की महत्वाकांक्षी योजना तीर्थ दर्शन का स्वरूप पूर्व मंत्री श्री पाटीदार ने अपने ग्राम में बना रखा है। यह यात्राएं ग्राम की सुख समृद्धि के साथ आस्था और एकता को मजबूत कर रही है। इसी कारण 50 वर्ष के अविरल हरे राम हरे कृष्ण के प्रताप को अखंड किया जा रहा है ।​


इससे पहले गांव में 
50 वर्ष चल रहे संकीर्तन को यादगार बनाने के लिए भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा  कराई गई। जिसमें गांव सहित आसपास के 40 गांव ने हिस्सा लिया था। उसके बाद पूर्व मंत्री श्री पाटीदार के पुत्र युवा समाजसेवी नितिन पाटीदार ग्रामवासियों को अयोध्याधाम की पावन यात्रा भी करवा चुके है। अब आज गांव के 1000 महिलाओं द्वारा देवी शक्तिधाम गुजरात के पावागढ़, अंबाजी एवं सांवरिया जी के दर्शन के लिए एक दर्जन से अधिक वीडियो कोच बस से महिलाओं को धार्मिक यात्रा पर रवाना किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE