चित्तौड़गढ़। दिनांक 3 मार्च 2026 को एनएसयूआई चित्तौड़गढ़ द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर दिव्यांग बच्चों के बीच विशेष पहल करते हुए उन्हें वर्णमाला की पुस्तकें एवं भारत का नक्शा भेंट किया गया। इस सराहनीय प्रयास का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना एवं देश के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
यह कार्यक्रम एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया। साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, अंकुश आदिवाल, युवराज सिंह चौहान, महेश धनगर, चिरंतन टेलर, भूपेंद्र राजावत आदि उपस्थित रहे।