नीमच। मालवा की धरती से उभर रही औद्योगिक सफलता की एक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। देश में एएसी (ऑटोक्लेव्ड एयरेटेड कंक्रीट) ब्लॉक तकनीक के जनक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कंक्रीट टेक्नोलॉजिस्ट मुकुंद जोशी ने नीमच में स्थित बाबजी इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड के एएसी ब्लॉक प्लांट की खुलकर सराहना करते हुए इसे देश के उभरते हुए श्रेष्ठ औद्योगिक मॉडलों में से एक बताया है।
टेक्नोलॉजिस्ट मुकुंद जोशी जिन्हे इंडिया में फादर ऑफ़ एएसी ब्लॉक भी कहा जाता है ने कहा कि अत्यंत कम समय में बाबजी एएसी प्लांट ने जिस गति और गुणवत्ता के साथ सफलता अर्जित की है, वह न केवल उद्योग के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह साबित करता है कि समर्पण, तकनीक और टीमवर्क के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि में प्लांट के स्टाफ, श्रमिकों, वेंडर्स और ग्राहकों की सामूहिक भागीदारी सराहनीय रही है। मुकुंद जोशी ने बाबजी एएसी ब्लॉक के एमडी हातिम नजमी और समस्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह प्लांट भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और उद्योग में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
एएसी तकनीक के अग्रदूत हैं मुकुंद जोशी-
आपकों बता दें कि मुकुंद जोशी को देश-विदेश में एएसी ब्लॉक तकनीक के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। वे मास्टरिंग एएसी ब्लॉक पुस्तक के लेखक हैं और एएसी ब्लॉक की केमिस्ट्री, निर्माण प्रक्रिया एवं प्लांट सेटअप के क्षेत्र में उनका गहरा अनुभव है। 30 से अधिक वर्षों के करियर में उन्होंने 12 से ज्यादा देशों में कार्य करते हुए बुर्ज खलीफ़ा, बहरीन फ़ाइनेंशियल हार्बर, कैगा एटॉमिक रिएक्टर और मुंबई मरीन आउटफॉल्स जैसे विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया है। उनका मिशन भारत में एएसी निर्माताओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाना है।
नीमच को मिल रही नई औद्योगिक पहचान
मालवा का नीमच जिला अब निर्माण क्षेत्र में एएसी ब्लॉक उत्पादन के लिए तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया झांझरवाड़ा में स्थित बाबजी इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एएसी ब्लॉक अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतर रहे हैं और देशभर में अपनी गुणवत्ता का परचम लहरा रहे हैं।
गुणवत्ता में राष्ट्रीय मानकों से आगे-
बाबजी एएसी ब्लॉक ने गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 6 एमपीए की मजबूती (स्ट्रेंथ) प्राप्त की है, जबकि भारतीय मानक (आईएसआई) के अनुसार यह मानक 4 एमपीए निर्धारित है। यह उपलब्धि प्लांट की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण को दर्शाती है। इसके साथ ही कंपनी ने आईएसओ 9001 प्रमाणन भी प्राप्त कर लिया है, जो इसकी उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रमाणित करता है।
उद्योग के लिए प्रेरणा बनता बाबजी प्लांट
तेजी से बढ़ती उत्पादन क्षमता, उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के उपयोग के कारण बाबजी एएसी प्लांट आज न केवल नीमच, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए औद्योगिक विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्लांट क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र में नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।