नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में बाल विवाह रोकथाम के तहत सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड जावद के ग्राम रामदेवनगर में 17 वर्षीय बालिका का प्रस्तावित विवाह प्रशासन की सक्रियता से रुकवाया गया।
जानकारी के अनुसार बालिका का विवाह 7 अप्रैल को निर्धारित था और बारात मंदसौर जिले से आने वाली थी। सूचना मिलते ही परियोजना अधिकारी जावद आभा पाटीदार ने मामले की जांच की, जिसमें सूचना सही पाई गई। इसके बाद प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और परिवार को समझाइश दी।
परिवार ने दिया लिखित आश्वासन-
समझाइश के बाद बालिका के परिजनों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वे बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही करेंगे। साथ ही यह भी सहमति दी कि यदि इससे पहले विवाह किया गया तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।