देवास। अमलतास विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में अब सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से विदेशों से भी लोग उपचार के लिए आ रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि चिकित्सा सेवा ईश्वर की सेवा के समान है और डॉक्टरों का व्यवहार ही मरीज को आधा स्वस्थ कर देता है। उन्होंने नव चिकित्सकों से सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों को दी गई डिग्री और शुभकामनाएं-
दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस, पीजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
सेवा और समर्पण पर जोर-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। उन्होंने विकसित भारत- 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।