BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 7:38 pm
NEWS : नव नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने संभाला पदभार, जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की नव नियुक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने शुक्रवार सायं 5.15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे उदयपुर में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्रीगंगानगर में जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

विकास और प्रशासनिक सुधार पर जोर-
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मंजू ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने पर बल दिया।

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश-
जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

विभिन्न शाखाओं का किया अवलोकन-
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मंजू ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद सीईओ विनय पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE