भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम से लाखों शिक्षकों के हित में टीईटी नियम पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उन्होंने भूतलक्षी नहीं, भविष्यलक्षी प्रभाव से लागू करने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने सरकार से रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने की मांग की है। दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में चिंता बढ़ गई है। अंतिम फैसला आने तक टी.ई.टी. अनिवार्यता स्थगित करने की मांग की है।
बता दें कि शिक्षा विभाग ने 2009 के पहले की भर्ती के शिक्षकों का टीईटी होना अनिवार्य किया गया था। 2009 के पहले भर्ती वाले शिक्षक जिनकी नौकरी 5 साल से ज्यादा बची है, उन्हें टीईटी देना अनिवार्य होगा।