उज्जैन। महिदपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आक्याजस्सा में जनसहयोग से निर्मित चेकडेम ने जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वर्ष 2024 में मनरेगा के तहत 8.65 लाख रुपये की लागत से यह चेकडेम नरवर सिंह के खेत के पास बनाया गया, जिसकी जल भराव क्षमता 9200 घन मीटर है। निर्माण कार्य में ग्रामीणों के सहयोग से इसे मजबूत और प्रभावी बनाया गया।
चेकडेम बनने से आसपास के करीब 50 किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल रही है। रबी सीजन में गेहूं की फसल से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही क्षेत्र के लगभग 10 कूपों के जलस्तर में सुधार आया है।
पहले जहां गर्मियों में कूप सूख जाते थे, अब वर्षभर पानी उपलब्ध रहने लगा है। इस छोटे से प्रयास ने पूरे क्षेत्र की जल व्यवस्था को मजबूत कर किसानों के लिए नई उम्मीद जगाई है।