उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड घट्टिया के आदर्श ग्राम उज्जैनिया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दीवार लेखन कार्य किया गया।