देवास। शहर स्थित अमलतास यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को वर्ष 2026 का भव्य दीक्षांत समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के करीब 300 विद्यार्थियों को मेडिकल, पैरामेडिकल, पीजी नर्सिंग एवं पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं। उपाधि प्राप्त करते समय विद्यार्थियों और उनके परिजनों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इसे जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और उन्हें शोध, नवाचार व सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी को शपथ दिलवाई।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विश्वविद्यालय के संस्थापक सुरेश भदौरिया, चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा व शोध के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया।