बड़वानी। पानसेमल तहसील के रामा फलिया में बोरिंग से हल्का लाल और काले रंग का पानी निकलने से किसानो को चिंता सता रही हैं। तहसील की ग्राम पंचायत बालझिरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले रामा फलिया निवासी मुकेश हलवदार डावर ने बताया कि उनके खेत सहित आसपास के खेतों में करीब 1 वर्ष से ट्यूबवेल से ऐसा पानी निकल रहा है,इस बात से उन्होंने अधिकारियों को भी अवगत कराया है। इस पानी के कारण उनकी मक्का की फसल भी एक बार खराब हो गई थी। उनका परिवार वर्तमान में पेयजल के लिए निकट के खेत से पानी ला रहे है। आसपास के रहवासियों को किसी बीमारी से ग्रसित होने का भय बना हुआ है।वही इस मामले को लेकर तहसीलदार पानसेमल सुनील सिसोदिया ने इस पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया तहत स्थानीय निकाय से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए जाने की बात कही साथ ही पीएचई अधिकारियों से चर्चा कर उसमें क्या सुधार किया जा सकता है, इस हेतु प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय हे कि वर्षाकाल के दौरान भी इस प्रकार की शिकायत प्रशासन को मिली थी जिसके बाद पानी के सैंपल लिए गए थे।