BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2026, 1:31 pm
KHABAR : जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, वार्डों में किया एचएलओ हाउस लिस्टिंग का भौतिक अभ्यास, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 3 अप्रैल को सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों को जनगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों एवं उनके संभावित उत्तरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों को एचएलओ (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के संचालन की व्यवहारिक ट्रेनिंग दी गई, जिससे फील्ड में डेटा संकलन कार्य को सटीक एवं सुचारु रूप से संपादित किया जा सके।

प्रशिक्षण के अंतर्गत नगर पालिका आगर के विभिन्न वार्डों में समूह बनाकर एचएलओ हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का भौतिक अभ्यास भी कराया गया। नगर पालिका द्वारा प्रशिक्षुओं को फील्ड पर ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर इरफान खान और पुष्पेंद्र गौर द्वारा प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उत्तरदाताओं से संवाद की विधि तथा प्राप्त जानकारी को एप में सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।

इस अवसर पर जनगणना प्रभारी भोपाल सुनील कुमार जैन, कैलाश कुंभकार, धर्मेंद्र पाठक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोडवे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE