चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ की होनहार खिलाड़ी आरती वैष्णव ने चेन्नई (तमिलनाडु) में 26 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया महिला किकबॉक्सिंग नेशनल लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम किया।
आरती ने पॉइंट फाइट इवेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से चित्तौड़गढ़ सहित पूरे राजस्थान में हर्ष का माहौल है।
आरती की सफलता के पीछे उनके कोच गौरव कमरिया का विशेष मार्गदर्शन और मेहनत रही। कोच के निर्देशन में आरती ने निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
आरती वैष्णव की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।