चित्तौड़गढ़ फतेह विहार प्रीमियर लीग अभी कप सीजन 8 का भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ आगाज। पहले दिन बॉक्स क्रिकेट में आठ मैच खेले गए । जानकारी देते हुए निलेश पटवारी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के फतेह विहार कॉलोनी में पिछले 8 वर्षों से फतेह विहार प्रीमियर लीग अभी कप का आगाज किया जा रहा है बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ अभी कप में 10 टीम में भाग ले रही है बॉक्स क्रिकेट में प्रत्येक टीम में दो महिलाएं दो बच्चे तथा एक 45 साल से ऊपर के खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से स्थान दिया जाता है इस प्रतियोगिता के पहले दिन 8 मैच आयोजित हुए पहले ही दिन बॉक्स क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला पारिवारिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में फाइनल सहित 23 मैच खेले जाएंगे इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नाकोड़ा धाम सादी गंगरार के मुख्य पुजारी धनराज शर्मा द्वारा हुआ स इस प्रतियोगिता में अध्यक्ष सुरेश चंद्र पटवारी, सेक्रेटरी सुरेश चंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष गुमान सिंह राठौड़, एवं आयोजन से जुड़े सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं में महिलाओं युवा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है।