चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन की महिला नगर कार्यकारिणी द्वारा हाल ही में आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं महिला रक्तदान शिविर की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मीना चोरड़िया एवं नरेन्द्र चोरड़िया (मोना मार्क इंडस्ट्रीज़) उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नितेश चोरड़िया एवं शोभना चोरड़िया ने गरिमामयी उपस्थिति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने की।
महिला कार्यकारिणी ने हाल ही में आयोजित महिला रक्तदान शिविर की सफलता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की समीक्षा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुनील ढीलीवाल ने कहा कि फाउंडेशन निरंतर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाएंगे। नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिला शक्ति को एक मंच पर लाकर सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को सशक्त करना है और भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्य योजनाओं को लागू करना है।
कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी की सभी सक्रिय सदस्याओंकृअनामिका चौहान, दिलखुश खेरोदिया, तारा सहलोत, अरुणा पोखरना, श्वेता ढीलीवाल, सपना जैन, आशा वेद, नेहा सुराणा, राखी गुप्ता, मिनाक्षी लड्ढा, निशिका ढीलिवाल, ममता नंदावत, रुचिका सोमानी, दीपिका छीपा, ऊषा कुमावत आदि को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष तारा पारीक ने किया।
कार्यक्रम का समापन स्नेहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।