चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर गांधीनगर बागलेश्वर महादेव स्थित बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न भार वर्ग की एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।
व्यायामशाला कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धनसिंह रूद, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, नगर महामंत्री आशीष सिगलीगर, व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, व्यायामशाला अध्यक्ष कैलाश आगाल, वरिष्ठ नागरिक मंच के राधेश्याम आमेरिया, शंभू व्यायामशाला उस्ताद रमेश बुनकर, विशाल एकेडमी स्कूल निदेश बंशधर कुमावत, जगदीश शर्मा डेयरी, मदनलाल शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, दशरथ सनाढ्य, शिव आगाल, भूपेन्द्र सिंह पंवार, मनीष पुरी गोस्वामी, योगेश पाराशर, मुकेश बाथरा, भंवरसिंह राणावत, राजकुमार गांछा, मनोहर लौहार, पहलवान गोपाल सेन, भंवरलाल डांगी, कुलदीप शर्मा आदि अतिथियों द्वारा हनुमान जी को माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती की व अखाड़े की पूजा अर्चना कर जय घोष के साथ कुश्तियाँ प्रारंभ कराई गई। अंत में आभार व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा ने जताया।
संस्थापक व सचिव कमलेश गुर्जर ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय में क्रमशः 35 किग्रा भार वर्ग में त्रिलोक गवारिया, दिपांशु मराठा, अविराज गुर्जर, 40 किग्रा में कार्तिक गांछा, लक्ष्य गुर्जर, कुशाल गांछा, 50 किग्रा में वीर गुर्जर, शिवम, ईश्वर सिंह चौहान, 55 किग्रा में रणवीर राव, कार्तिक कुमावत, देवीलाल पाल, 60 किग्रा में रणवीर सिंह राठौड़, दिनेश गुर्जर, प्रदीप रजक, 65 किग्रा में कार्तिक गुर्जर, अरनव शर्मा, महेन्द्र सिंह, 75 किग्रा में रामनिवास गुर्जर, खुश जीनगर, राज मराठा, 80 किग्रा में साहील सूत्रकार, हिमांशु भांड, हर्षवर्धन सालवी, 80 प्लस किग्रा में अभय प्रताप सिंह, राहुल गुर्जर, अहम छीपा आदि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक शा.शि. विजय गांछा व जगपालसिंह राणावत मौजूद रहे। अंत में अतिथियों द्वारा विजेता पहलवानों को मेडल पहना कर नकद पुरस्कार दिये गये।