BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2026, 4:44 pm
BIG NEWS : स्थापना दिवस पर नीमच में भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल, कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल, अतिथि सूची से पवन पाटीदार का नाम गायब, 6 अप्रैल को यहां लगेगा बीजेपी के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को इस वर्ष प्रदेशभर में विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। संगठन को मजबूत आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भाजपा ने विभिन्न जिलों में आधुनिक जिला कार्यालयों के निर्माण का अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में नीमच जिले में भी नए भाजपा जिला कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम 6 अप्रैल सोमवार को सुबह 10 बजे बंगला नंबर 60, पुरानी नगर पालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल-
नीमच के स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री निर्मला भुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

अतिथियों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार का नाम गायब- 
नीमच जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले भूमिपूजन समारोह में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। स्थानीय स्तर पर जारी आमंत्रण कार्ड में सीएम से लेकर कई अतिथियों के नाम का जिक्र है, लेकिन नीमच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  व वर्तमान में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का नाम अतिथियों की सूची में नदारद है। आमंत्रण पत्र से पाटीदार का नाम गायब होने से स्थानीय राजनीति गरमाई हुई नजर आ रही है। 

बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह-
इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना है। पार्टी द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे यह आयोजन जिले में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेशभर में एक साथ होंगे भूमिपूजन-
भाजपा द्वारा प्रदेश के 18 जिलों में एक साथ नए और आधुनिक जिला कार्यालयों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। स्थापना दिवस के मौके पर इन सभी जिलों में एक साथ भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को मजबूत आधार देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे कार्यालय-
नए जिला कार्यालयों का निर्माण लगभग 8 हजार से 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया जाएगा। प्रत्येक भवन पर करीब 1.5 से 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यालयों में अत्याधुनिक मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल सिस्टम, कंप्यूटर कक्ष एवं कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। कुछ स्थानों पर गेस्ट रूम की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

एक वर्ष में निर्माण का लक्ष्य-
पार्टी ने सभी जिला कार्यालयों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि वर्ष 2027 तक इनका पूर्ण उपयोग प्रारंभ किया जा सके। जिन जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां अधिक हैं, वहां बड़े भवन बनाए जाएंगे, जबकि अन्य जिलों में आवश्यकता अनुसार कार्यालय विकसित किए जाएंगे।

इन जिलों में बनेंगे नए कार्यालय-
प्रदेश के जिन जिलों में नए कार्यालय बनाए जाएंगे, उनमें सीधी, शहडोल, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली और आगर-मालवा शामिल हैं। इस आयोजन के जरिए भाजपा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को भी नई दिशा देने का प्रयास कर रही है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE