छतरपुर। मप्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चले हम अभियान 2026 के अंतर्गत आज 4 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और प्रबुद्ध जनों द्वारा शासकीय स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया गया इसी क्रम में छतरपुर के एक्सीलेंस स्कूल नंबर वन में आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के बीच पहुंचे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साह वर्धन करते हुए सफलता के मंत्र देने और उनकी आकांक्षाओं को जानने का प्रयास किया बता दें कि अरजरिया ने पूरे 45 मिनट का पीरियड लेकर छात्र छात्राओं से वन टू वन चर्चा करते हुए उनके सवालों का जबाब दिया और संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दी इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पाण्डेय बीईओ ईशानगर ब्योम जार्ज नंबर वन प्राचार्य संतोष शर्मा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।