BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2026, 5:57 pm
KHABAR : खरगोन दौरे पर जीतू पटवारी का भव्य स्वागत, टंट्या मामा को दी श्रद्धांजलि, निमाड़ से कसरावद तक दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह, आदिवासी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। निमाड़ मोटर पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।


इसके बाद पटवारी बिष्ठान रोड स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


जिले के कसरावद में भी विजय स्तंभ चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीतू पटवारी सुबह 11 बजे इंदौर से रवाना होकर मंडलेश्वर और कसरावद होते हुए खरगोन पहुंचे। यहां से वे भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए।


दोपहर बाद वे ग्राम कोटड़ा पहुंचेंगे, जहां आदिवासी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE