सिंगोली। दिगंबर जैन समाज द्वारा 2 से 7 अप्रैल तक आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के समापन अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
आयोजन समिति द्वारा पूर्व में ओम बिरला को आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए सिंगोली आने की सहमति दी है। 7 अप्रैल को उनके आगमन की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम को लेकर शनिवार को अपर कलेक्टर बी.एस. कनेश सिंगोली पहुंचे और आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हेलीकॉप्टर संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी कंपनी प्रतिनिधि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान प्रभारी एसडीएम पराग जैन, प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना, प्रभारी राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।