मल्हारगढ़। नगर परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 स्थित अंबेडकर चौक पर सार्वजनिक वाटर कूलर एवं पानी की टंकी की सफाई की गई।
नगर परिषद के कर्मचारियों ने वाटर कूलर और टंकी की विधिवत सफाई कर उन्हें पुनः चालू किया, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता और पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं।