उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड खाचरौद के नवांकुर सेक्टर उन्हेल के ग्राम सरवना में ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और अधिक से अधिक जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरवना के सरपंच कालूसिंह चंद्रवंशी, पंचायत सचिव मुकेश वर्मा, नवांकुर संस्था सचिव कमलदास बैरागी सहित कमलसिंह गुर्जर, मानसिंह प्रजापत, विष्णु गुर्जर और बालुसिंह गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।