उज्जैन। “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांस कूमट ने शासकीय नूतन कन्या उमावि, इंद्रानगर में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों से संवाद किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के तीन प्रमुख सूत्र बताए- दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूर्ण करना, चुनौतियों को स्वीकार करना और सीखने की ललक बनाए रखना। इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से उन्होंने जीवन के उतार-चढ़ाव को समझाते हुए बताया कि कैसे परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाकर सकारात्मक और खुशहाल जीवन जिया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके विचारों से प्रेरित हुए। इस अवसर पर सीईओ कूमट ने विद्यालय को नैतिक शिक्षा की पुस्तकें भी भेंट कीं।
कार्यक्रम में 152 विद्यार्थी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।