BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2026, 7:58 pm
KHABAR : सिंहस्थ तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, संभागायुक्त-कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए मार्ग चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह तथा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को शहर में चल रहे मार्ग निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चिंतामन गणेश मंदिर के समीप चिंतामन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले 12 मीटर चौड़े मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। संभागायुक्त ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व के दौरान यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा, इसलिए इसे शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए।

इसके साथ ही नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। गाड़ी अड्डा से वीडी क्लाथ मार्केट तथा तेलीवाड़ा से ढाबा रोड तक 1.6 किमी लंबे और 15 मीटर चौड़े मार्ग, साथ ही कोयला फाटक से नरेंद्र टॉकीज तिराहा होते हुए कंठाल चौराहा तक 1.23 किमी लंबे मार्ग का पैदल निरीक्षण किया गया।

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान आवागमन बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधन बढ़ाए जाएं और सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE