खरगोन। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को भगवानपुरा में प्रदेश मवासी ठाकुर विकास समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोबल बढ़ाना तथा जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को समिति के पदाधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे और सांसद सोलंकी को निमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। सांसद सोलंकी ने पार्टी निर्देशानुसार कार्यक्रम में आने की सहमति दी।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा सांसद सोलंकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मुकेश भुस्वारे (प्रदेश अध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार भुस्वार, शांतिलाल खोड़े (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), राजेंद्र मालवीय (जिला अध्यक्ष), भीम सिंह सोलंकी (युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष), शोभाराम डावर (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।