BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 10:57 am
KHABAR : पुस्तक मेला बना महज दिखावा, पूर्व मंत्री ने कलेक्टर की मेले से दूरी पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर लिखा- निजाम बदला मिजाज बदला, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। पूर्व मंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट से जिला प्रशासन का पुस्तक मेला सवालों के घेरे में आ गया है। पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने पुस्तक मेले को लेकर सवाल उठाये है। सोशल मीडिया में पोस्ट कर कलेक्टर की पुस्तक मेले को लेकर दूरी पर सवाल उठाए है।


पुस्तकों के सेट महंगे दामों पर बेचे जा रहे
पोस्ट में बताया- साल 2024 में निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के भ्रष्ट गठबंधन पर रोक लगी थी। तत्कालीन कलेक्टर दीपक सक्सेना की पहल पर पुस्तक मेले में सस्ती दरों पर पुस्तकें उपलब्ध होती थी। पूर्व मंत्री ने जिक्र किया कि वर्तमान कलेक्टर की पुस्तक मेले से दूरी ने पुस्तक विक्रेताओं के हौसले बढ़ाये है। पुस्तक मेले में पुस्तकों के सेट महंगे दामों पर बेचे जाने का खुलासा किया है।


केवल कॉपियों पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
पूर्व मंत्री ने पोस्ट में कसा तंज, “सच है निजाम बदलने से मिजाज भी बदल जाता है”। लिखा “पुस्तक मेले में केवल कॉपियों पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट” दिया जा रहा है। जिला प्रशासन का पुस्तक मेला महज दिखावा बना। क्या पुस्तक विक्रेताओं और निजी स्कूलों के गठजोड़ पर जिला प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है? 25 मार्च से 5 अप्रैल तक गोलबाजार में पुस्तक मेला आयोजित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE